हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 6 -- आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गढ़ी महासिंह खेड़ा गांव में नाली में गुटखा की पीक थूकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में घायल 23 वर्षीय अमित सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार विवाद मंगलवार दोपहर शुरू हुआ था। गांव निवासी गंभीर सिंह के बेटे प्रमोद की बहू घर के बाहर सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जगत सिंह पक्ष के किसी युवक ने नाली में गुटखा की पीक थूक दी। इस पर महिला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि घर के बाहर साफ-सफाई रखनी चाहिए और नाली में गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। महिला की यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजर गई और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।गुटखा थूकने के विवाद में हत्या हालांकि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.