आगरा, मार्च 5 -- कस्बे के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली में थूकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। जख्मी हालत में 23 वर्षीय अमित सिंह को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। होली वाले दिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की हत्या की खबर से खलबली मच गई। गांव में चीत्कार मच गया। बवाल के डर से पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गया। अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। सात लोगों पर मुकदमा लिखा गया है। दो को पुलिस ने जेल भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि विवाद मंगलवार की दोपहर को शुरू हुआ था। गंभीर सिंह के बेटे प्रमोद की बहू घर के बाहर सफाई कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले जगत सिंह पक्ष के किसी युवक ने नाली में गुटखा थूक दिया। महिला ने इसका विरोध किया। कहा कि घर के बाहर तो सफाई रखो। जानवर भी सफाई से रहते हैं। यह बात दूसरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.