फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आरपीएफ फर्रुखाबाद ने एक 14 वर्षीय बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सामने प्रस्तुत किया। बालक अपने घर से नाराज होकर निकल गया था। बालक ने बताया कि वह अपने मामा के घर बिल्हौर में रह रहा था। मामा ने गुटखा खाने से डांटा। इस वजह से बिल्हौर से अपने घर मैनपुरी जाने के लिए अकेला निकल आया और मैनपुरी न जाकर अपने दोस्त के घर पानीपत हरियाणा पहुंच गया। वहां पर यह बालक दो दिन तक रुका। आरपीएफ को यह बालक स्टेशन पर घूमते मिला। इसे चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में काउंसलर ज्योति शर्मा और राहुल सिंह के सुपुर्द किया गया। बालक के परिजनों से संपर्क किया गया। काउंसलर ज्योति ने बताया कि बाल कल्याण समिति के समक्ष बालक को प्रस्तुत करने के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...