बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। जिलाधिकारी ने शनिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय भरखरी का औचक निरीक्षण किया। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक व परिचारक बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले। दो शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के बजाए कक्ष में घरेलू कार्य करते मिलीं। उन्होंने सभी पर कार्रवाई करने व एक अनुदेशक का वेतन रोकने तथा दूसरे से कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम जे.रीभा दोपहर एक बजे अचानक बीएसए के साथ कंपोजिट विद्यालय भरखरी पहुंच गईं। इस दौरान प्रधानाध्यापक बृजेश द्विवेदी अवकाश पर मिले। डीएम ने बीईओ को इसकी जांच करने को कहा। उनकी जगह इंचार्ज प्रधानाध्यापक रहे होरीलाल व परिचारक(चपरासी) ईदुल रहमान बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले। शौचालयों में ताला बंद था। सबमिर्सबल न चलने से पानी की टंकी इस गर्मी में सूखी मिली। उन्होंने दोनों ...