अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा,कमल पंत। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने डीलरों पर गुटखा, सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों के मनमानी दाम वसूलने का आरोप लगाया है। कहना है कि इसका असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है। कहना है कि वर्तमान में इन उत्पादों के नए प्रिंट रेट आ गए हैं, परंतु थोक व्यापारियों की ओर से छोटे दुकानदारों को प्रिंट रेट से भी अत्यधिक ऊंचे दामों पर यह सामान बेचा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...