कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। गुजैनी के पिपौरी बिहारी पुरवा में चोरों ने गुरुवार को दिनदहाड़े सिलाई कारीगर के बंद घर पर धावा बोलकर नकदी व जेवर समेत करीब 10 लाख का माल उड़ा लिया। करीब एक घंटे बाद बेटा घर पहुंचा तो मेन गेट का इंटरलॉक खुला, जबकि अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपितों का सुराग लगा रही है।

परिवार का परिचय मूलरूप से औरैया के अजीतमल निवासी अनिरुद्ध सिंह पिछले 15 वर्षों से पिपौरी में पत्नी सरिता, दो बेटे जयपाल व जयकांत और एक बेटी अंजलि के साथ रह रहे हैं। अनिरुद्ध जरीब चौकी स्थित एक कारखाने में सिलाई का काम करते हैं, जबकि सरिता की मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाती हैं, जबकि बेटे प्राइवेट कर्मी हैं। अनिरुद्ध ने...