कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। गुजैनी में पत्नी से विवाद के बाद पति अपने पैतृक गांव चला गया। इस बीच घर में अकेली मौजूद पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दो दिन बाद पत्नी का फोन नहीं उठने पर पति ने साले को घर भेजा, तो कमरे में शव फंदे से लटकता हुआ मिला। हादसे के बाद नवविवाहिता के मायके वालों ने दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। विश्व बैंक कॉलोनी एच ब्लॉक निवासी पप्पू साहू की 28 वर्षीय बेटी नीलम ने एक साल पहले अकाउंटेंट विनय कुमार राठौर से प्रेम विवाह किया था। वह दोनों गुजैनी के वरुण विहार में कमरा लेकर रह रहे थे। नीलम के भाई शुभम ने बताया कि एक साथ पढ़ाई के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद बहन ने प्रेम विवाह कर लिया। सोमवार शाम को बहनोई ...