कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर दक्षिण। गुजैनी में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारकर संचालक व उसके दो पार्टनरों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से सात हुक्का और छह पैकेट फ्लेवर तंबाकू और एक पैकेट कोल बरामद किया गया। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि मेहरबान सिंह नई बस्ती स्थित हवेली रेस्टोरेंट में छापा मारा गया था, जहां टेबलों पर हुक्के जलते मिले और कुर्सियों पर नाबालिग बैठे थे। पुलिस को देखते ही सभी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी करके संचालक मर्दनपुर के बिहारीपुरवा निवासी सुमित पटेल और उसके दो पार्टनर योगेंद्र विहार खांड़ेपुर निवासी विशाल वर्मा व कानपुर देहात के डेरापुर के खाला गांव निवासी मनीष कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष, सेक्ट रैकेट उजागर; बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.