कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी ए ब्लॉक में नशे में धुत युवकों ने घर पर हमला करते हुए दोस्तों को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान चाकू और पत्थरों से भी वार किया। मारपीट के दौरान एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें करीब आधा दर्जन युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित का आरोप है कि गोविंदनगर पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। जवाहर नगर निवासी अर्पित वर्मा ने बताया कि होली के दिन वह गुजैनी ए ब्लॉक निवासी दोस्त अजय पांडेय से मिलने गया था। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत इलाकाई युवक अजय के घर पहुंचे और उससे व परिजनों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.