कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गुजैनी वार्ड-55 की बस्तियों की एक लाख आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के किए वादे पर अमल किया। गुरुवार को मैथानी ने एक साथ चार सबमर्सिबल पंप लगाने के कार्य का पूजा अर्चना के बीच शिलान्यास किया।मैथानी ने बताया कि सात लाख पांच हजार रुपये की लागत से पंप लगेगा तो आमजन वहीं से घरों में पानी ले जाएंगे। इसके लिए उन्हें भटकना न पड़ेगा। यह पंप ​सी ब्लॉक कच्ची बस्ती रोहित के घर के पास, मुख्य क्षेत्र, हाईवे के पास और अशोक दुबे के घऱ के सामने स्थित पार्क में लगेगा। यहां सुमित पावा, विक्रांत चौहान, सोनू मिश्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...