गुजरा में प्रेरणा उत्सव में भाग लेंगे दो छात्र
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। शिक्षामंत्रालय के निर्देशन में 23 से 29 अगस्त तक गुजरात के बडनगर में आयोजित प्रेरणा उत्सव में जनपद पीएमश्री स्कूल ककरद मड़िहान की छात्रा लक्ष्मी और राजकीय हाईस्कूल दुबारकलां लालगंज के छात्र शुभम भाग लेंगे। शुक्रवार को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। पीएमश्री जवारह नवोदय विद्यालय कुबरी पटेहरा के प्राचार्य डा.एसपी त्रिपाठी ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज कर महिलाध्यापक को अनुरक्षक नियुक्त करते हुए प्रेरणा उत्सव में छात्रों को भेजने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.