अहमदाबाद, अप्रैल 15 -- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से डीपफेक वीडियो बनाने और उन्हें प्रसारित करने में मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है और दिग्गज टेक कंपनियों मेटा इंडिया, गूगल, X, रेडिट और स्क्राइब्ड को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने ये नोटिस एक PIL (जनहित याचिका) पर सुनवाई करते हुए जारी किए। इस PIL में AI का गलत इस्तेमाल करके डीपफेक वीडियो और तस्वीरें बनाने और उनके प्रसारण करने पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत रेगुलेटरी सिस्टम बनाने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच ने टेक कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे 8 मई तक जवाब मांगा है। अदालत ने इन कंपनियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे केंद्र सरकार के 'सहयोग' पोर्टल पर अनिवार्य रूप से जुड़ जाएं। ताकि गैर-कानूनी सामग्री को हटाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.