गुजरात ATS ने जब्त किया 8.32 करोड़ रुपए की ड्रग्स का जखीरा, राजस्थान का व्यापारी गिरफ्तार; 2.08 लाख टैबलेट बरामद
अहमदाबाद, जून 26 -- गुजरात ATS (एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड) को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब उसने लगभग 8.32 करोड़ रुपए की मूल्य की 2.08 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त कीं, और इस मामले में राजस्थान के एक मेडिकल स्टॉकिस्ट को गिरफ्तार किया। इस स्टॉकिस्ट पर इन नशीली दवाइयों की तस्करी करने का आरोप है। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस धंधे में शामिल रहा है और पिछले दो महीने के दौरान 62 लाख टैबलेट को राजस्थान और यूपी में खपा चुका है। ATS ने बताया कि उसने एक खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार को अहमदाबाद में एक लग्जरी प्राइवेट बस को रोककर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस बारे में जारी एक आधिकारी बयान में बताया गया कि, 'जिस बस से नशीली दवाओं का यह जखीरा बरामद हुआ, वह बस गुजरात के अंकलेश्वर से राजस्थान के पाली जिले जा रही थी। इसी दौरान अहमदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.