गुजरात हाई कोर्ट ने कलेक्टर पर ठोका 1 लाख रुपये का जुर्माना, नहीं देने पर सैलरी से काटने का आदेश
अहमदाबाद, नवम्बर 9 -- गुजरात हाई कोर्ट ने निर्देशों की अनदेखी करने पर अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि हर व्यक्ति को कोर्ट के आदेशों का सम्मान करना चाहिए। कोर्ट ने यह टिप्पणी एक किसान की जमीन के इस्तेमाल को लेकर हुई सुनवाई के दौरान की। कोर्ट ने अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को जुर्माने की रकम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा कराएं। कोर्ट ने साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि अगर राशि जमा नहीं की गई तो सरकार कलेक्टर की सैलरी से यह राशि काटे। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माने की राशि किसान को मुकदमे के खर्च के तौर पर दी जाए। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट का यह आदेश कलेक्टर द्वारा किसान के आवेदन को दूसरी बार खारिज करने के बाद आया है। दरअसल कलेक्टर ने किसान की जमीन को गैर-कृषि कार्यों के इस्तेमाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.