बहराइच, मई 3 -- तेजवापुर। गुजरात स्थापना दिवस पर शनिवार को एसकेएस कॉलेज सबलापुर में सांस्कृतिक व जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली, गरबा-रास, सफाई अभियान, टीबी पोषण पोटली वितरण, मंदिर भ्रमण और फैशन शो कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जागरूकता रैली कॉलेज से निकलकर चेतरा गांव पहुंची। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली का वितरण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबन्धक आस्था शुक्ला, प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. के रोजा रानी, नीलेश तिवारी, प्रोफेसर संगीता पाल, उदय प्रताप वर्मा, चन्दन शर्मा, सुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.