सहारनपुर, अप्रैल 30 -- पुंवारका। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर जय भारत इंटर कॉलेज, पुंवारका में सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, टीबी किट वितरण और जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 15 टीबी किट वितरित की गईं तथा ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुजरात दिवस पर रैली निकाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- वेक्सीनेशन के साथ जागरुकता कार्यक्रम ...