गुजरात से सेब का पौधा लाकर शुरू की आधुनिक खेती, अब दूसरे किसानों को दे रहे प्रशिक्षण
पूर्णिया, मई 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।एक तरफ जहां प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश किसान आज भी पारंपरिक खेती पर निर्भर हैं, वहीं भवानीपुर प्रखंड के सिंघियान गांव निवासी प्रगतिशील किसान युगेश्वर प्रसाद सिंह खेती में लगातार नए प्रयोग कर मिसाल कायम कर रहे हैं। फलों की उन्नत खेती कर वे न केवल अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन चुके हैं। इन दिनों किसान युगेश्वर प्रसाद सिंह के खेतों में लगे सेब के पौधे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पौधों में बड़ी मात्रा में लगे सेब को देखकर जहां किसान खुद काफी उत्साहित हैं, वहीं आसपास के किसान भी इससे प्रेरित होकर अपने खेतों में सेब की खेती करने की योजना बना रहे हैं। किसान युगेश्वर सिंह ने बताया कि उनके खेतों में प्रखंड ही नहीं बल्कि दूसरे क्षेत्रों से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.