गुजरात से लौट रहे बहराइच के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- रविवार रात गुजरात से अपने घर वापस लौट रहे बहराइच के युवक की टूंडला-छलेसर के मध्य ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक के भांजे ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। जिला बहराइच के थाना खखरपुर के गांव पहिया विलोरा वासू निवासी 21 वर्षीय रोहित वर्मा पुत्र कमलेश अपने भांजे अजीत वर्मा के साथ गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था। रविवार रात मामा-भांजे गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात नौ बजे रोहित टॉयलेट करने के लिए गया। इसके बाद वह गेट पर खड़ा हो गया। उसी दौरान टूंडला-छलेसर के मध्य पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.