गुजरात से युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
मिर्जापुर, अगस्त 11 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहां गांव के बोधीपुर मजरा निवासी युवक का शव मंगलवार की दोपहर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव निवासी 24 वर्षीय लाल साहब बिंद पुत्र आशाराम गुजरात के सूरत शहर स्थित गणेशपुर कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। बीते नौ अगस्त को कंपनी के पीछवाड़े उसका शव बरामद हुआ था।
घटना का विवरण मृतक के बड़े भाई राजेश बिंद ने बताया कि सूरत में काम करने वाले गांव के लोगों ने बताया कि लाल साहब चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया है। उसकी मौत हो गई। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस से शव घर पहुंचा। राजेश बिंद ने बताया कि शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक की शादी तीन साल पहले विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव में हुई थी। तीन माह की बच्ची है। चार भाइयों व तीन बहनों में सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.