राजसमंद, अप्रैल 1 -- 'भाई मरे बल घटे, बाप मरे छत जाए...' परिवार में भाई को एक मजबूत सहारा के तौर पर माना जाता है। लेकिन, राजस्थान के राजसमंद जिले में सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह रही- "50 लाख की बीमा राशि।" इतनी बड़ी रकम देखकर भाईयों की नियत डोल गई और उन्होंने गुजरात से अपने भाई को होली सेलिब्रेशन और जमीन की रजिस्ट्री के बहाने बुलाया। फिर शराब पी और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।हादसा निकली सुनियोजित हत्या, सगे भाई सहित 4 अरेस्ट ये पूरा मामला राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके का है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया - रीको एरिया के पास कुंडेली रोड पर देवीसिंह रावत निवासी बड़ावास बग्गड़ का शव मिला था, जिसे पहले हादसा माना जा रहा था। मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी। शक बढ़ने लगा। एक के ...