गुजरात से नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा, जून 1 -- मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी सह नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता 30 वर्षीय चंदन कुमार पासवान को एसआई मृत्युंजय कुमार राय ने गुजरात से गिरफ्तार लाया। रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी नये - पुराने मामलों के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। उसके आलोक में यह कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.