नई दिल्ली, मई 20 -- गुजरात के भुज स्टेशन से दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो कि चार राज्यों के 22 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन को 22 मई (शुक्रवार) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात यह है कि वे इस ट्रेन को राजस्थान के जालोर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। दरअसल इस ट्रेन के जरिए दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जालोर जिले और राष्ट्रीय राजधानी के बीच अब सीधा रेल सम्पर्क स्थापित होने जा रहा है। इसी वजह से वैष्णव वहीं से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हर दिन भुज और दिल्ली के बीच चलेगी और इस दौरान दोनों दिशाओं में 1240 किलोमीटर के सफर को 26 घंटे और 55 मिनट में पूरा करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन जालोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह बेहद लाभदायक साबित होगी, क्योंकि ...