गिरडीह, अप्रैल 9 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के पोखरिया के प्रवासी मजदूर अजय कुमार महतो का गुजरात से चौथे दिन बुधवार को शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पीड़ित परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। इधर, शव आने की सूचना पर विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि अजय कुमार महतो 20 दिन पूर्व ही गुजरात गया था। गुजरात के कच्छ जिले में वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। काम के दौरान वह ऊंचाई से गिर गया था और 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि महानगरों में रहकर मजदूरी करने वाले इलाके के प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत हो रही है। कोई ऐसा महीना नहीं होगा जिस महीने किसी मजदूर की मौत नहीं होती होगी। यह भी बता दें कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.