लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- फूलबेहड़। सुंदरवल चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को 9 महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अक्टूबर 2025 को 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक रवि गौतम बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर फूलबेहड़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। 9 महीने बाद बुधवार को पुलिस टीम चौकी प्रभारी सुंदरवल राजन कुमार के नेतृत्व में गुजरात से किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल और बयान के बाद पुलिस ने अपहरण, धमकी देना, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक रवि गौतम को कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...