नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- एस श्रीनिवासन, वरिष्ठ पत्रकार देश में बाढ़ और सूखे से सैकड़ों लोगों की मौत की खबरें अब लगभग आम बात हो गई हैं। कुछ समय के लिए सदमा लगता है, बेबसी महसूस होती है और गुस्सा भी आता है, लेकिन फिर सब कुछ सामान्य हो जाता है। समस्या की जड़ तक जाने की इच्छाशक्ति हमारे मन में थोड़ी देर के लिए आती है, लेकिन लालच और स्वार्थ के वशीभूत होते ही सामूहिक सोच खत्म हो जाती है। इन दिनों पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) पर्वत शृंखला इसी लालच और स्वार्थ की बलि चढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते कर्नाटक विधानमंडल में यह कटु सच्चाई उस समय साकार हो उठी, जब केंद्र के एक मसौदे को दलगत भावना से ऊपर उठकर खारिज कर दिया गया। इस मसौदे में पर्यावरण संरक्षण के लिए पश्चिमी घाट के संवेदनशील इलाकों को 'पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए)' घोषित करने का प्रस्ताव ...