मथुरा, जनवरी 24 -- गुजरात से अपहृत किशोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। कक्षा 9 में पढ़ने वाली किशोरी को माता पिता ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। पिता ने सूरत के काकोदरा थाने में 19 जनवरी को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जीआरपी की सूचना पर किशोरी के परिजन गुजरात पुलिस के साथ उसे लेने पहुंच रहे हैं। जब तक किशोरी के परिजन नहीं पहुंचते जीआरपी ने उसे रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। जीआरपी की टीम शुक्रवार की सुबह 7 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त कर रही थी। इसी बीच टीम की नजर प्लेटफार्म पर यहां वहां भटक रही 15 वर्षीय किशोरी पर पड़ी। टीम में शामिल महिला सिपाही ने किशोरी से बात की, तो वह घबरा गई। थाने लाकर किशोरी से महिला सिपाही ने जानकारी की, तो उसने बताया कि माता-पिता की डांट के बाद वह घर छोड़ कर आ गई है। किशोरी ने अपने पित...