गांधीनगर, मार्च 17 -- UCC in Gujarat: उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। विशेषज्ञ समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार मौजूदा बजट सत्र के दौरान विधानसभा में यूसीसी बिल पेश कर सकती है। इसमें शादी, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप के लिए खास प्रावधान शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, पांच सदस्यीय इस समिति का गठन 4 फरवरी 2025 को किया गया था, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई कर रही थीं। समिति ने राज्यभर में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक पक्षों से विचार-विमर्श करने के बाद अपनी सिफारिशें और ड्राफ्ट कानून मुख्यमंत्री को उनके आवास पर सौंप दिया। यह भी पढ़ें- खुशखबरी! गुजरात पहुंचा LPG कैरियर जहाज, 32 लाख सिलेंडर भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.