गुजरात में CNG भरवाते समय कार में हुआ धमाका, गाड़ी के उड़े परखच्चे; CCTV फुटेज आया सामने
करजन, अक्टूबर 3 -- गुजरात में वडोदरा जिले के करजन में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां एक कार में CNG भरते वक्त उसके पिछले हिस्से में अचानक धमाका हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार का टैंक फटने की वजह से यह धमाका हुआ, जिससे पंप पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना के वक्त कार के अंदर कोई नहीं बैठा हुआ था और ना ही कार के करीब कोई खड़ा हुआ था, जिसकी वजह से हादसे में किसी इंसान को कोई चोट नहीं लगी। घटना का 50 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पूरा हादसा होता हुआ नजर आ रहा है। इस हादसे में किसी इंसान को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जिस कार में धमाका हुआ उसे और उसके आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों को जरूर अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.