गुजरात में AAP के वडोदरा शहर अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार, IB अफसर बन पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने पर ऐक्शन
वडोदरा, मई 31 -- गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वडोदरा शहर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों पर कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अफसर बनकर 'आप' के आंतरिक विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान 'आप' की वडोदरा शहर इकाई के अध्यक्ष अशोक ओझा और नितिन डोबरिया के रूप में हुई है। 'आप' नेता दुर्गेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया था कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जो खुद को IB अफसर बता रहे हैं। 'आप' नेता के इन आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। दुर्गेश पाठक के 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने इन कॉल्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने खुद उस नंबर पर संपर्क किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.