नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़े पैमाने पर युवाओं को बर्बाद कर रही नशे की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में आने वाली 80 प्रतिशत ड्रग्स भाजपा शासित राज्यों से आ रही है, उन्होंने पार्टी द्वारा शासित कई राज्यों का नाम लेते हुए इसके लिए खासकर गुजरात को जिम्मेदार बताया। उधर पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा द्वारा निकाली जा रही यात्रा को केजरीवाल ने उसकी बेशर्मी बताया और कहा किअगर भाजपा नशे पर रोक लगाना चाहती है तो इसके लिए उसे पंजाब की AAP सरकार से सीखना चाहिए। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा को हर बात में राजनीति नहीं करने की नसीहत भी दी। सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, '2...