नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- गुजरात के बनासकांठा जिले से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त की गई है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदेह है कि मादक पदार्थ की यह खेप पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता गुजरात और राजस्थान की आतंकवाद रोधी दस्तों (एटीएस) को मिली।गुजरात एटीएस द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरराम रमेशराम और सलमान लालखान के रूप में हुई है और दोनों राजस्थान के निवासी हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात और राजस्थान एटीएस के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार शाम को राजस्थान के जैसलमेर को गुजरात के बनासकांठा से जोड़ने वाले राष्ट्री...