गुजरात में 200 स्टूडेंट बीमार, मेस में पनीर करी खाने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत
आनंद, सितम्बर 12 -- गुजरात के आणंद जिले में गुरुवार रात एक मेस का खाना खाने के बाद लगभग 200 छात्र बीमार पड़ गए, जिससे हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात कई छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें वल्लभ विद्यानगर स्थित रनाक गर्ल्स हॉस्टल पहुंचीं और बीमार छात्राओं की इलाज शुरू की। ज्यादा गंभीर लक्षण वाले 13 छात्राओं को एहतियात के तौर पर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्टल में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी डॉ. केतकी सेठ ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले 900 छात्रों में से लगभग 200 छात्र खाना खाने से प्रभावित हुए। डॉ. सेठ ने बताया कि गुरुवार रात मेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.