बनासकांठा, जनवरी 31 -- गुजरात के बनासकांठा जिले के नालासर गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक कुत्ते के काटने के करीब तीन महीने बाद रेबीज का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित, जो तीन बच्चों का पिता और पेशे से मजदूर है, उसे कुछ समय पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण अब उसमें रेबीज के घातक लक्षण दिखाई देने लगे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों और परिवार के अनुसार, युवक अचानक हिंसक हो गया, कुत्तों की तरह भौंकने लगा और चार पैरों पर चलने की कोशिश करने लगा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिसके बाद डरे हुए परिवार ने उसे रस्सियों से बांधकर तड़के 3 बजे पालनपुर सिविल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।अस्पताल में हड़कंप अस्पताल में युवक का व्यवहार और भी आक्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.