गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, इन चार को मिला मौका
नई दिल्ली, जून 4 -- गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान पार्टी ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से चार दिन पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।' बता दें कि भाजपा ने गुजरात के अलावा चार अन्य राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) में होने वाले राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.