वलसाड, फरवरी 21 -- गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट इलाके में शुक्रवार को हुए एक भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार मारुति ईको वैन और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर को कपराडा-नानापोंधा घाट रोड पर उस वक्त हुआ, जब वैन एक तीखे मोड़ के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और शादी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हादसे के बाद वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी भी मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई। अधिकारी ने बताया कि मरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.