छपरा, फरवरी 25 -- फोटो- 1 - मकेर के चांद ठहरा गांव में रोते बिलखते पंकज के परिजन मकेर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांद ठहरा गांव के तीस वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौत सड़क दुघर्टना में सोमवार की शाम हो गई। वह चांद ठहरा गांव के स्व सिदेश्वर सिंह का पुत्र बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के‌ अनुसार पंकज गुजरात के कच्छ जिले में रहकर किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाता था। सोमवार को वह ट्रक पर माल लोड कर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक पलट गया और वह ट्रक में दब गया। पुलिस उसे निकाल कर इलाज के लिए गांधी धाम अस्पताल ले गईं जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव चांद ठहरा पहुंची कि गांव में कोहराम मच गया। मां मंजू देवी व पत्नी कामनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई विशाल कुमार इस घटना से टूट गया है। अब सार...