गुजरात में हादसा, मुजफ्फरपुर के दो भाइयों की मौत
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- कटरा (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। गुजरात के राजकोट में अगला चक्का ब्लास्ट होने से एक पिकअप ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर 20 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में पिकअप सवार करीब 20 लोगों में कटरा प्रखंड निवासी दो भाई सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।मरने वाले कटरा के दोनों युवक पतारी गांव निवासी रामबली सहनी के पुत्र गुलाब सहनी (35) एवं कृष्णनंदन सहनी (22) थे। इस हादसे में सीतामढ़ी जिले के पुपरी के निशा गांव निवासी उमेंद्र सहनी के पुत्र रितेश सहनी (18) की भी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गुजरात:हादसे में पुपरी के युवक की मौत तीनों का शव एम्बुलेंस से राजकोट से गांव आ रहा है। मंगलवार सुबह तक शव कटरा पहुंचने की संभावना है। घटना शनिवार रात की है। इसकी सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.