देवरिया, सितम्बर 26 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गुजरात में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस आरोपी को चार पहिया वाहन से वाराणसी के रास्ते गुजरात के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के सोहनपार निवासी अर्जुन ठाकुर पुत्र कैलाश के खिलाफ गुजरात के एक थाने में मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। मामले में वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में दो दिन पहले गुजरात पुलिस भाटपाररानी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसका पता लगाया। शुक्रवार को आरोपी युवक मैरवा की ओर से आने वाली मौर्य एक्सप्रेस से भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतरा। इसी दौरान पहले से मौजूद गुजरात पुलिस और स...