गांधीनगर, अप्रैल 1 -- गुजरात राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने बुधवार को प्रदेश में इस महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके तहत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लगभग 10,000 सीटों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। राज्य चुनाव आयुक्त एस.मुरली कृष्ण ने बताया कि ये चुनाव EVM की मदद होंगे और मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा, वहीं वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी। मुरली कृष्ण ने बताया कि इन चुनावों में कुल 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान 15 नगर निगमों के अलावा 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों और 84 नगरपालिकाओं के लिए स्थानीय स्तर पर वोट डाले जाएंगे। आयोग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.