गुजरात में सड़क हादसे में संभल के युवक की मौत, टैंकर की हवा चेक करते समय डंपर ने कुचला
संभल, जून 30 -- गुजरात में सड़क हादसे में संभल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक सड़क किनारे खड़े अपने टैंकर के पहिए की हवा जांच रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी अमरीश (28) पुत्र भगवान दास गुजरात के पाटन जिले के संतालपुर क्षेत्र में पानी का टैंकर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार शाम वह सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर उसके पहिए की हवा जांच रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार मिट्टी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमरीश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.