बलिया, फरवरी 13 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुशहा रशीदपुर में गुरुवार की देर शाम घर के कमाऊ बेटे का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को बेल्थरारोड के तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कुशहा रसीदपुर निवासी 27 वर्षीय मनीष कुमार गोंड गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्य करता था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह कंपनी में नाइट ड्यूटी करके कमरे पर जाते समय किसी ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। गुरुवार की रात में उसका शव घर पहुंचा। वह पिछले ढाई साल से घर नहीं आया था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.