बांदा, मार्च 23 -- बांदा, संवाददाता। जिले के 16 पीएमश्री विद्यालयों में से दो शिक्षक यूपीएस कंपोजिट अर्जुनाह के प्रधानाध्यापक चेतन द्विवेदी, यूपीएस मंझीवां कंपोजिट बबेरू ब्लाक के सहायक अध्यापक अंकुर दीक्षित को एक्सप्लोजर विजिट के लिए गांधीनगर गुजरात भेजा जा रहा है। गुजरात के पीएमश्री विद्यालयों के भ्रमण कर वहां की सुविधाओं को देखने परखने, जांचने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गुजरात भेजा है। इन दोनों शिक्षकों को सरकारी खर्च पर गुजरात के विभिन्न मंदिरों, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति और उज्जैन महाकाल के दर्शन कराए गए। दोनों ही शिक्षक गांधीनगर आईआईटी में बांदा की शिक्षण व्यवस्था को बताएंगे। साथ ही वहां से नया सीखकर जनपद के विद्यालयों में उसका समावेश कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.