गुजरात में विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
उरई, जुलाई 22 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव की एक विवाहिता की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव गुजरात के आनंद जिले के थाना आनंद क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका का शव भेंड़ गांव आया तो मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया।मृतका संतोषी 23 वर्ष के पिता मुन्ना लाल निवासी ग्राम मिझौना का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी से तीन लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। करीब एक माह पहले विवाद होने के बाद पति अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ पानीपुरी का कारोबार करने के लिए गुजरात चला गया था। परिजनों का आरोप है कि गुजरात ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.