अहमदाबाद, मार्च 27 -- गुजरात के लोगों को दो दिन बाद भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में रविवार और सोमवार को मौसम बदलेगा और इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की भी पूरी संभावना है। विभाग की मानें तो इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के 7 जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। वहीं शुक्रवार और शनिवार के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो विभाग के अनुसार इन दोनों ही दिन प्रदेश का मौसम बेहद शुष्क बना रहने की उम्मीद है।महीने के अंत में दो दिन सुहावना होगा मौसम मौसम विभाग ने रविवार (29 मार्च) को कच्छ और बनासकांठा जिले में मौसम बदलने का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.