गुजरात में लुटेरों की खास गैंग का खुलासा, विशेष ऐप इस्तेमाल करने वालों को ही बनाते थे शिकार
वापी, अगस्त 19 -- गुजरात के वापी शहर में पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि एक खास डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर' (Grindr) का इस्तेमाल करने वाले लोगों को फंसाते थे और फिर चाकू की नोक पर उनसे लूटपाट करते थे। पुलिस ने बताया कि इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल LGBTQ+ समुदाय के लोग करते हैं। जिसमें लेस्बियन, गे, बाय सेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वियर और अन्य पहचान वाले लोग आते हैं और यह गिरोह इन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे तीनों जल्दी और आसानी से पैसे कमाने के लालच में इन अपराधों को अंजाम दे रहे थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार वापी शहर की डुंगरा पुलिस ने इस अपराधी गैंग को पकड़ा है। इस गैंग के बारे में पुलिस को पहली सूचना 12 अगस्त को एक युवक के साथ हुई एक वारदात के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.