मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- साहेबगंज, हिसं। गुजरात में मकड़ी टोला निवासी 26 वर्षीय कृष्णा सहनी की बुधवार की रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शनिवार को मकड़ी टोला में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने ठेकेदार के भाई राघो सहनी के दरवाजे पर शव रख दिया। वे लोग मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार सहनी, विपिन कुमार यादव, प्रह्लाद सहनी ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। पिता फुलेश्वर सहनी ने बताया कि कृष्णा सहनी गुजरात के भुज जिले के मुंदरा गांव में पेवर ब्लॉक लगाने का काम करता था। बुधवार की रात तबीयत खराब होने पर पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा दो भाई और एक बहन में बड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.