दुमका, जून 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के नौखेता पिंडारी के देवेंद्र राय के पुत्र विकास राय का गुजरात के अहमदाबाद में सड़क दुघर्टना में बीते बुधवार को मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक का शव उसके निजी गांव पिंडारी पहुंचा। बता दें की विकास कुछ दिन पहले रोजगार के लिए गुजरात गया था। सड़क दुर्घटना किस प्रकार हुई अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक विकास राय का शव जैसे ही रामगढ़ के पिंडारी गांव पहुंचा वैसे ही परिजनों सहित पूरे घर के अलावा पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना के उपरांत साथी मजदूरों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। फोटो-12दुमका-203, कैप्सन-रामगढ़ में मजदूर का शव पहुंचते ही लोगों की लगी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...