लातेहार, जनवरी 23 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नेतरहाट पंचायत के ग्राम नैना निवासी सिमोन किसान उम्र लगभग 40 वर्ष पिता नीलू किसान, मजदूरी करने के लिए बीते मई माह में गुजरात गया था। जहां 14 जनवरी को सिमोन किसान का ट्रेन से गिर मौत हो गई। जैसे ही मृत्यु की सूचना गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि शव को गांव लाने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। मृतक के परिजन अति गरीब परिवार से है मदद के लिए आगे आए सीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार,ग्राम पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया,समाजसेवी अजय प्रसाद, ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा किया। इसके माध्यम से मृतक के परिजन फिलमोन किसान एवं बिगवा किसान को गुजरात भेजा गया, जहां मृतक का अंतिम संस्कार वहीं पर किया गया। वहीं सीओ श्री बैठा के विशेष प्रयास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.