गुजरात में भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; AAP नेता सहित 5 लोगों की मौत
मोरबी, जून 6 -- गुजरात के मोरबी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। राजमार्ग पर एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे मोरबी-हलवाद राजमार्ग पर चरदवा गांव के पास हुई। एक डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार की कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालने के लिए भारी खुदाई मशीन का इस्तेमाल किया गया। हलवाद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दो लोगों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.