गुजरात में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर; दो दिन और तपेगा सूरज, फिर बदलेगा मौसम
अहमदाबाद, अप्रैल 17 -- गुजरात में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान अगले हफ्ते की शुरुआत में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आने व हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से मंगलवार तक प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और कई जिलों में राहत की बारिश होगी। हालांकि अगले दो दिन के लिए विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना से भी इनकार किया है। विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों के दौरान, गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40degC से ऊपर रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.